{"_id":"5b6ddf6f4f1c1b66428b7134","slug":"15339272711921-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिवसीय अभिप्रेरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दिवसीय अभिप्रेरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के विश्वेश्वरैया सभागार में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं हेतु तीन सप्ताह तक चलने वाले अभिप्रेरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में एनआईटी सूरथकल कर्नाटक के प्रोफेसर केवी गंगाधरन ने छात्रों को सफलता के अनेक गुर सिखाएं। उन्होंने कहा कि छात्रों के जीवन में मानवीय मूल्यों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इस बात को आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रोफेसर पीसी पातंजलि ने व्यक्तित्व विकास पर छात्रों से बात चीत की।
इसके पूर्व संस्थान में टेकिप-3 कार्य कलापों के परफॉरमेंस ऑडिट हेतु प्रोफेसर केवी गंगाधरन ने पहले दिन शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं टेकिप कोर टीम के सदस्यों से गहन विचार विमर्श किया। प्रोफेसर गंगाधरन ने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं से वार्ता कर टेकिप गतिविधियों की जानकारियां हासिल कीं। उन्होंने दस्तावेजों का अवलोकन कर प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की। इस मौके पर संस्थान के समन्वयक प्रोफेसर बीबी तिवारी, डीन प्रोफेसर एके श्रीवास्तव, डा. रजनीश भास्कर, डा. संतोष कुमार, डा. सौरभ पाल, डा. संजीव गंगवार, डा. कमलेश पाल, डा. अमरेंद्र सिंह मौजूद रहे।