{"_id":"5b6ddc964f1c1bcb2e8b5943","slug":"153392654216-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील परिसर मे गंदगी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील परिसर मे गंदगी से लोग परेशान
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। स्थानीय तहसील परिसर में गंदगी रहने के कारण लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय के सामने स्थित बरामदे मे जानवरों का मलमूत्र फैला रहता है। सफाई न होने से गंदगी फैली हुई है। इसी बरामदे मे अधिवक्ता भी बैठते हैं जिन्हें नाक पर रुमाल रख कर दुर्गंध से बचते हुए कार्य करना पड़ता है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा, कुंवर भारत सिंह, संदीप गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव, नंद कुमार सिंह, पवन गुप्ता, आशीष चौबे ने समस्या के बाबत शिकायत तहसीलदार से चार दिन पहले की थी। उनके द्वारा सफाई कराने का आश्वासन भी दिया गया था लेकिन आश्वासन के बाद भी सफाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील परिसर की सफाई के लिए सफाई कर्मी की नियुक्ति हुई है लेकिन वह सिर्फ अधिकारियों के चैंबर की सफ़ाई करने तक ही सीमित रहता है।