फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सरिता बनीं निर्विरोध बीडीसी

सरिता बनीं निर्विरोध बीडीसी

Sat, 11 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सरिता बनीं निर्विरोध बीडीसी
खुटहन। क्षेत्र के मोजीपुर गांव के वार्ड नं. 67 से सरिता पत्नी सुरेश यादव निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित कर दी गई। यहां से नंदलाल बिंद के निधन के बाद सीट रिक्त चल रही थी। जिसके लिए आठ अगस्त को एक मात्र सरिता देवी का नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। यह जानकारी एआरओ जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर ने दी।
विज्ञापन



जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी राम जी पांडेय ने बताया कि एक से 30 अगस्त तक राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू से आजादी अभियान चलाकर सभी स्वास्थ्य ईकाइयों एवं सरकारी विभागों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक सरकारी प्रतिष्ठानों में तंबाकू छोड़ने हेतु शपथ दिलाई जाएगी। सभी दफ्तरों की 100 गज की परिधि पर पीली सीमा रेखा खींचकर तंबाकू क्षेत्र का चिह्नांकन करने हेतु पेंट कर उस स्थान पर तंबाकू मुक्त संस्थान लिखा जाना है। इसके लिए सभी विभागों में नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।
विज्ञापन




सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गांव फत्तूपुर कला में स्थित सावित्री देवी महाविद्यालय को वीरबहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से स्नातक स्तर पर कला संकाय के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, समाजशास्त्र, प्राचीन इतिहास विषयों में स्थाई संबद्धता मिली है। जिससे क्षेत्र सहित महाविद्यालय परिवार में प्रसन्नता व्याप्त है। प्रबंधक शीतला प्रसाद मिश्र ने बताया कि शैक्षणिक विकास हेतु अनुशासन के साथ बीएड की कक्षाएं भी संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरईपार। पुरानी बाजार में लगा 63 केबीए का ट्रांसफार्मर 50 दिन के अंदर नौ बार फुंक गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नेता रत्नेश जायसवाल, कौशल जायसवाल, राहुल ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर लगाते ही एक दो दिन में ही जल जा रहा है। बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व इसकी शिकायत की गई थी। तो ट्रांसफार्मर बदला गया था। वह तीन दिन पूर्व फिर जल गया। अमर सिंह पटेल का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड है जिसके कारण यह जल जा रहा है। अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर के लिए लिखा पढ़ी का कार्य किया गया है। आते ही यह लगवा दिया जाएगा।


मडियाहूं। पुलिस ने शुक्रवार को नगर के भगत सिंह चौराहा, गांधी तिराहा व सब्जी मंडी में फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, गोमती ग्रामीण बैंक सहित सभी एटीएम की सघन जांच की। बदलापुर इलाके में भी अतिक्रमण हटवाया गया।

सुरक्षा गार्डों को बैंक में उपभोक्ता के अतिरिक्त किसी को नहीं घुसने देने का निर्देश दिया। एटीएम पर लाइन में लगे लोगों को सजग करते हुए कहा कि रुपये निकालते समय बैंक कर्मियों के अतिरिक्त किसी की भी मदद न लें। इसके बाद उन्होंने तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले और ट्रिपल सवारी बैठाकर चलने बाइक सवारों की जांच की। इस कार्रवाई से पूरे नगर में हड़कंप मचा रहा। उधर, बदलापुर क्षेत्र के धनियामऊ पुल के पास स्थित मिरशादपुर गांव में कतिपय लोगों द्वारा फोरलेन पर किए गए अवैध कब्जे को शुक्रवार को एसडीएम बदलापुर रमापति राम बिन्द ने पुलिस बल के साथ हटवाया । एसडीएम ने बताया कि अपनी भूमि का मुआवजा राशि पाने के बावजूद भी कतिपय अतिक्रमणकारी निर्माणाधीन फोरलेन पर जबरदस्ती कब्जा कर रखे हैं । बार- बार कहने के बाद भी अतिक्रमणकारी कब्जा नहीं हटा रहे थे । इस अवस पर एनएच के अधिकारी विद्यासागर सिंह , एसडीएम बदलापुर रमापतिराम बिन्द, क्षेत्रीय लेखपाल हरिशंकर यादव, प्रभारीनिरीक्षक सुनीलदत्त ने पुलिसबल के साथ अवैध अतिक्रमण को खाली करा दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed