फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   849 फ्री बोरिंग करने के लिए किसानों का हो रहा चयन

849 फ्री बोरिंग करने के लिए किसानों का हो रहा चयन

Wed, 08 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
849 फ्री बोरिंग करने के लिए किसानों का हो रहा चयन

विज्ञापन
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष में जिले की 19 सौ किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बोरिंग की सुविधा मुहैया कराई जानी है। इसमें से 1054 किसानों के यहां बोरिंग कर दी गई है। अभी भी 849 किसानों के यहां बोरिंग किया जाना बाकी है। इसके लिए लघु सिंचाई विभाग किसानों का चयन किया जा रहा है। बोरिंग उन्हीं ब्लाकों में कराई जाएगी, जो डार्क जोन में नहीं हैं।
किसानों को फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सरकार द्वारा लघु सीमांत किसानों को फ्री बोरिंग कराया जा रहा है। जिसमें किसानों को सहायता के रूप में सात हजार रुपया का पाइप व बोरिंग का खर्च दिया जाता है। इससे किसानों को बोरिंग कराने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। यह बोरिंग डार्क जोन वाले क्षेत्रों में नहीं करने का निर्देश दिया। इसके क्रम में जिले में कुल 1903 फ्री करने का लक्ष्य लघु सिंचाई विभाग को मिला था। विभाग द्वारा जिले में स्थित 21 ब्लाकों मेें से नौ डार्क जोन वाले ब्लाक को छोड़कर शेष ब्लाकों में किसानों के चयन का कार्य शुरु किया गया। जिसमें सुईथाकला, शाहगंज, खुटहन, मछलीशहर, सुजानगंज, मुगराबादशापुर,मड़ियाहूं, बरसठी, रामनगर , रामपुर, धर्मापुर व जलालपुर में किसानों के चयन का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान इन ब्लाकों मेें 1054 किसानों का चयन कर उनको लाभांवित कर दिया गया है। शेष 849 फ्री बोरिंग कराने के लिए किसानों के चयन का कार्य किया जा रहा है। चयन होने के बाद उनको भी लाभांवित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



लघु सीमांत किसानों के यहां फ्री बोरिंग कराया जा रहा है। जिसमें सहायता के रुप में किसानों को सात हजार रुपया में पाइप व बोरिंग का कार्य दिया जाता है। 1903 के सापेक्ष अभी भी 849 फ्री बोरिंग कराया जाना शेष है। इसके लिए किसानों के चयन का कार्य किया जा रहा है।-रामसूरत सिंह, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed