फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वित विहीन शिक्षकों की समस्याओं पर विचार

वित विहीन शिक्षकों की समस्याओं पर विचार

Mon, 06 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
वित विहीन शिक्षकों की समस्याओं पर विचार

विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ नौ अगस्त को निकाले जाने वाले मशाल जुलूस निकालेंगा।
माध्यमिक शक्ष़िक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में रविवार को शिक्षक महासंघ जनपद इकाई की एक आवश्यक बैठक सरस्वती बाल विद्या मंदिर पर आयोजति हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी नौ अगस्त क्रांति दिवस के दिन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलनरत शिक्षक विशाल मशाल जुलूस निकालेगें। इस मौके पर शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री राकेश सिंह, जिला संयोजक सरोज सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, सुशील उपाध्याय, सलाउद्दीन, डा. उदय सिंह, संतोष, जनार्दन, विनोद, डॉ आशीष, डॉ. अखिलेश, राम सिंह राव, दिनेश मौर्या, विकास, अतुल सिंह, अजीत, रोहित यादव, मनोज, वीरेंद्र, राकेश, नीतीश, सतीश पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन प्राथमिक श1िक्षक संघ के जनपदीय मंत्री संजय सिंह ने किया।
उधर, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक रविवार को डीएन इंटर कालेज गौरी महादेव टेकारडीह जियरामऊ में हुई।जिसमें नौ अगस्त से होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष छोटेलाल ने कहा प्रदेश के वित्त विहीन शिक्षक वर्तमान समय में भुखमरी के कगार पर है। सरकार इनकी कोई सुध नहीं ले रही है। जबकि प्रदेश का लगभग 80फीसदी शिक्षक का भार इन्हीं के कंधों पर हैं। सरकार की अनदेखी को देखते हुए क्रांति दिवस के मौके पर शिक्षक 9 से 14 अगस्त तक बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। साथ ही 23 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देंगे। बैठक में प्रधानाचार्य मनोज कुमार पटेल, श्रद्धेय कुमार गुप्ता, शशिशेखर मिश्र, विजयनाथ यादव, शिवशंकर पटेल व उमाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आठ को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन के पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में रविवार को महावीर कान्वेंट स्कूल नखास के सभागार में हुई बैठक में पुरानी पेंशन बहाल की बहाली के लिए आठ अगस्त को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित 9 सूत्रीय मांगों जिसमें प्रधानाचार्यों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से करने, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था लागू करने, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित शिक्षकों का नियुक्ति पत्र सीधे निदेशालय स्तर से निर्गत कर 21 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण कराने सम्बन्धी आदेश जारी करने, वित्तविहीन शिक्षक-कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने , नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजकेशर यादव, जिला मंत्री शैलेन्द्र सरोज, अरविंद चौरसिया, रीतेश कुमार, डा. चंद्रसेन, अवनीश मौर्य, विकास कुमार गुप्त, संतोष कुमार उपाध्याय, मनीष तिवारी, रामसूरत वर्मा, कमल नयन, सूर्यनाथ यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला प्रवक्ता लाल बहादुर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed