फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गोमती का जलस्तर बढ़ने से दो गांव की सैकड़ो एकड़ फसलें डूबी

गोमती का जलस्तर बढ़ने से दो गांव की सैकड़ो एकड़ फसलें डूबी

Mon, 06 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गोमती का जलस्तर बढ़ने से दो गांव की सैकड़ो एकड़ फसलें डूबी

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। गोमती व पीली नदी का जलस्तर बढ़ने से बदलापुर क्षेत्र के दो गांव की सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं इन नदियों के अगल- बगल गाँव के लोग सम्भावित बाढ़ के खौफ से सहमे हुए हैं । सब कुछ जानने के बाद भी तहसील प्रशासन ने अभी तक सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है। गोमती नदी के जल स्तर में लगातार वृद्घि जारी है। जिसके कारण पांचवें दिन बढ़ने से अहियापुर व शाहपुरसानी गांव में सैकड़ों एकड़ फसल पानी से डूब चुकी है । शाहपुरसानी निवासी श्रीप्रकाश यादव , समरजीत यादव , अनिल यादव , विजय यादव ,लालसाहब यादव संदीप यादव और ग्राम अहियापुर निवासी कमल यादव , लालता सिंह., विजय यादव , मनोज सिंह , रायसाहब , रमेश पाठक आदि किसानों की फसलें डूबी हुई हैं।फसलों के डूबने से किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। गांव के बुजुर्ग चितबहाल यादव व गोरख यादव ने बताया कि वर्ष 2007 में आयी बाढ़ की विभीषका ने हम किसानों को दाने-दाने व रोने के लिए मजबूर कर दिया था । गोमती नदी का जल स्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो चौबीस घंटे के भीतर पानी बस्ती में घुसना प्रारंभ हो जाएगा।ऐसी ही स्थित पीली नदी की भी बनी हुई है । बदलापुरखुर्द गांव में पीली नदी पर बना रपटा पुल पानी से डूबा हुआ है । पुल डूबने व पानी की धार तेज होने के कारण दर्जन भर से ज्यादा गाँव के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है । इस दौरान बदलापुरखुर्द , रारीकला , रारीखुर्द , लेदुका , दुर्गापट्टी , मछलीगाँव , मसनपुर , मोलनापुर , खालिशपुर , छंगापुर , मुरीदपुर , चकमोलनापुर तथा वीरभानपुर आदि गाँव के लोग 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर बटाऊबीर से बदलापुर होते हुए तहसील मुख्यालय पहुँच रहे हैं । सब कुछ जानने के बावजूद प्रशासन मौन साधे हुए हैं।
चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं
बदलापुर / घनश्यामपुर। गोमती नदी में बढ़ रहे जल स्तर के कारण सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए बदलापुर का स्वास्थ्य महकमा मुस्तैद है । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा.संजय दुबे ने बताया कि उल्टी , दस्त , डायरिया , बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए प्रथम तल का एक वार्ड सुरक्षित रखा गया है। उस दौरान के लिए चार टीम गठित की गई हैं । प्रत्येक टीम में एक चिकित्सक, एक फार्माशिष्ट , एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता व एक स्वास्थ्य कार्यकत्री रहेगी । टीम के पास बुखार मापने का यंत्र , मैट्रोजिल , ओम्प्राजोल , उल्टी , बुखार ,सर्दी की दवा के साथ ही ओआरएस पैकेट भी होंगे । उन्होंने बताया कि जहरीला जन्तु काटने से पीड़ित मरीजों के लिए एनटी स्नैक आदि दवाएं भी सुरक्षित रखी गई हैं ।
विज्ञापन


एसडीएम ने किया निरीक्षण
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर के एसडीएम रमापति राम बिन्द ने रविवार को अहियापुर व शाहपुरसानी में किसानों की जलमग्न हुई सैकड़ों एकड़ फसलों का निरीक्षण किया । उनके निरीक्षण के दौरान हल्का लेखपाल राजमुहम्मद व श्रद्धा तिवारी मौजूद थीं । एसडीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से भी बात चीत किया । उन्होंने बताया कि अभी जल स्तर गाँव के बजाय खेतों में ही सिमट कर रह गया है । वैसे अभी अभी बाढ़ की स्थित नही हैं । फिर भी सोमवार को तहसील सभागार में बैठक कर सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए रणनीति बना ली जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed