फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जीजीआईसी के रास्ते पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

जीजीआईसी के रास्ते पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

Mon, 06 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी के रास्ते पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
मछलीशहर। राजकीय बालिका इंटर कालेज 30 वर्ष बाद अपने भवन में चला गया लेकिन परिसर तक पहुंचने के लिए रास्ता आज तक नहीं बन सका। बारिश में रास्ते पर पानी भर गया है, जिससे छात्राओं और शिक्षिकाओं को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता रहा है। मछलीशहर कस्बे में 1988 में राजकीय बालिका इंटर कालेज की स्थापना हुई थी। स्थापना काल से ही नगर में भवन निर्माण के लिए जगह तलाशी जा रही थी। नगर में जगह नहीं मिली। तब कस्बे से लगभग दो किमी दूर मीरपुर ग्राम पंचायत के गोधुपुर मजरे में भवन का निर्माण नवंबर वर्ष 2016 में शुरू हुआ। इस वर्ष भवन विभाग को हैंडओवर हो गया है। जुलाई से नए भवन में स्कूल चल रहा है। स्कूल तक जाने के लिए चकमार्ग तो है मगर वह कच्चा है। बरसात में रास्ते पर जलभराव होने के कारण आमागमन में परेशानी हो रही है। जबकि जिले के प्रभारी अधिकारी शासन के सचिव सुधीर एम बोवडे ने छह माह पहले ही विद्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी को बीडीओ को पत्र लिखकर खड़ंजा मार्ग बनवाने का निर्देश दिया था। मगर सचिव का आदेश बेमानी ही साबित हुआ। विद्यालय नए भवन में स्थापित होने के बाद भी रास्ता जस का तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed