{"_id":"5b65f4904f1c1b54208b6f58","slug":"15334083937-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर की सौंदर्यीकरण में अनियमितता पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर की सौंदर्यीकरण में अनियमितता पर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के दौलतिया हनुमान मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के सौंदर्यीकरण में अनयिमितता का आरोप लगाते हुए हंमागा कर प्रदर्शन करने लगे। मंदिर परिसर में चल रहे सुंदरीकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने मांग की। चेतावनी दिया कि इस मामले की जांच नहीं हुई तो कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
शनिवार की दोपहर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता दौलतिया हनुमान मंदिर परिसर में पहुंच गए। परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक करोड़ दस लाख रूपए की लागत से मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। लेकिन यह कार्य मानक के तहत ने कराकर केवल कोरम पूरा किया जा रहा है। शासन से मिले धन का बंदरबांट किया जा रहा है। मंदिर परिसर में बने रैन बसेरा की छते कई जगहों से टपक रही है। फर्श भी मानक के अनुरूप नहीं बनाई गई है। तालबा के बाउंड्रीवाल में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। सीड़ियों पर प्लास्टर भी कायदे से नहीं किया गया है। सुंदरीकरण के नाम पर इतना कहां खर्च किया गया, इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता आंदोलन को और तेज करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी रामलाल, शीतला प्रसाद मिश्र, विशम्भर दूबे, राजमणि, द्विजेंद्र त्रिपाठी, अनुज दूबे आदि मौजूद रहे।