फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खाद्यान्न घोटाले की जांच में फंस सकते हैं कई

खाद्यान्न घोटाले की जांच में फंस सकते हैं कई

Tue, 31 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खाद्यान्न घोटाले की जांच में फंस सकते हैं कई
बदलापुर / घनश्यामपुर। संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत बदलापुर ब्लाक में वित्तीय वर्ष 2004-05 के अप्रैल से अक्तूबर माह में ग्राम पंचायत अंश से कराए गए कार्यों में हुए खाद्यान्न घोटाले की जांच के घेरे में कई प्रधान व पंचायत सचिव तथा कोटेदार फंस सकते हैं। उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराया जा सकता है। प्रकरण की जांच वाराणसी की आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के निरीक्षक रमाशंकर सिंह यादव द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

बदलापुर ब्लाक में वित्तीय वर्ष 2004-05 के अप्रैल से अक्तूबर माह में ग्राम पंचायत अंश से कराए गए कार्यों में खाद्यान्न घोटाला हुआ था। अब इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जिसकी जांच वाराणसी की आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के निरीक्षक रमाशंकर सिंह यादव कर रहे हैं। लेकिन ग्राम पंचायत अंश में कराए गए कार्यों से संबंधित अभिलेख नहीं मिलने से जांच कार्य प्रभावित है। प्रकरण को गति देने के लिए जांच अधिकारी निरीक्षक रमाशंकर सिंह यादव ने खंड विकास अधिकारी बदलापुर रमाशंकर सिंह को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने ग्राम पंचायत अंश में कराए गए कार्यों से संबंधित सूचनाओं की जानकारी मांगी है। खंड विकास अधिकारी परियोजनावार कार्यप्रभारियों, प्रधान, सचिव और कोटेदार की सूची मोबाइल नंबर, वर्तमान में उनकी नियुक्ति स्थल और स्थाई पता, खाद्यान्न आवंटन से संबंधित विवरण की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। जांच अधिकारी द्वारा विशेष रूप से दो परियोजनाओं क्रमश: इनामीपुर रोड से नहर तक मिट्टी व सोलिंग और रामलखन सिंह के मशीन से राम अवध मौर्य के घर तक मिट्टी व सोलिंग कार्य से संबंधित पत्रावलियों सहित मस्टर रोल व माप पुस्तिका भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed