फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नगर पालिका के पास नहीं है राजस्व अभिलेख

नगर पालिका के पास नहीं है राजस्व अभिलेख

Tue, 31 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के पास नहीं है राजस्व अभिलेख
जौनपुर। नगर पालिका के पास आठ नए वार्डो के राजस्व अभिलेख अभी तक नहीं है। जिससे इन वार्डो में सार्वजनिक भूमि पर कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। जबकि इन नए वार्डो में चुनाव हुए भी नौ माह बीत गया है। साथ ही इनको नगर पालिका में शामिल करने के लिए दो साल पहले गजट भी हुआ था। बावजूद इसके सदर तहसील से इन वार्डो के राजस्व संबंधि अभिलेख नगर पालिका को उपलब्ध नहीं कराया गया है। वहीं नगर पालिका की मानें तो उसके द्वारा राजस्व अभिलेख के लिए कई बार उप उप जिलाधिकारी सदर को पत्र भेजा जा चुका है। इसके बाद इसी माह जिलाधिकारी और एसडीम को फिर पत्र भेजा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में कुल 31 वार्ड रहे। लेकिन नवंबर 2017 में नगर निकाय चुनाव से पहले नगर पालिका के सीमा का विस्तार किया गया। इसके लिए नगर पालिका से सटे गावों को लेकर इसका सीमा विस्तार किया गया था।वर्ष 2016 में इन गावों को नगर पालिका में शामिल करने के लिए गजट भी किया गया था। इसके बाद इन वार्डो को नगर पालिका में शामिल कर दिया गया। जिसमें हल्दीपुर,मीरपुर, गंगापट्टी, डेरायुसूफ, चांदपुर, सैदनपुर, हरखपुर, कलीचाबाद वार्ड हैं। पूराने वार्डो के साथ ही इन नए वार्डो पर भी चुनाव हुआ। चुनाव होने के बाद से लेकर अभी तक इन वार्डो के राजस्व अभिलेख सदर तहसील द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे इन वार्डो में सार्वजनिक भूमि पर सार्वजनिक शौचालय, नाली व नाला सहित मार्ग आदि का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिससे आज भी इन वार्डो में गांव जैसी ही सुविधा है।
विज्ञापन



नगर पालिका में शामिल नए वार्डो के राजस्व अभिलेख की मांग कई बार एसडीएम को पत्र लिखकर की जा चुकी है। लेकिन अभी तक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे इन नए वार्डो में नाली, नाला, सार्वजनिक शौचालय व मार्ग आदि का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णचंद्र
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed