{"_id":"5b5f58514f1c1b4c748b802d","slug":"153297517920-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ल्ले से हो रहा डग्गामार वाहनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ल्ले से हो रहा डग्गामार वाहनों का संचालन
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडियाहूं। पुलिस व आरटीओ प्रशासन की अनदेखी के चलते मडिय़ाहूं थाना क्षेत्र में डग्गामार वाहनों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। इस से राजस्व को भी क्षति हो रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके कोई असर नहीं है। डग्गामार वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे हैं। इस से सरकार को प्रतिमाह लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। मडियाहूं में कोतवाली के सामने अनट्रेंड वाहन चालक सड़क पर गाडिय़ां खड़ी कर सवारियां भरते हैं, जिसके कारण जाम की समस्या पैदा होती है। मछली शहर रोड पर दर्जन भर बसें और जीप विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रुप से चलाई जा रही हैं । इसके अलावा वाराणसी रोड, भदोही रोड सहित अन्य मार्ग पर भी अवैध डग्गामार गाड़िय़ों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।