फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सीएमओ ने किया सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ

सीएमओ ने किया सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ

Sat, 28 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने किया सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ

विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ बच्चों को ओआरएस घोल पिलाकर और वितरित कर किया। उन्होंने बताया कि दस्त के कारण बच्चों की मौत को रोकने के लिए 27 जुलाई से 9 अगस्त के मध्य जिले में सघन दस्त पखवारा चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत बच्चों की मौत दस्त के कारण होती है। माता-पिता के ध्यान न देने के कारण बच्चों की हालत खराब हो जाती है और समय से इलाज न होने केे कारण मौत भी हो सकती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने बताया कि सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े के दौरान पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों के घर पर ओआरएस पैकेट आशाओं की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा और ओआरएस बनाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा। साथ ही दस्त से ग्रसित बच्चों को ओआरएस के साथ जिंक टैबलेट के उपयोग करने के विषय में भी जानकारी दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस पैकेट और जिंक की गोली पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई है। दस्त की चपेट में आते ही बच्चों को ओआरएस की साथ जिंक की गोली दें। इस मौके पर डा. आरएस सरोज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय और डा. संदीप कुमार सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ रेनू सिंह, यूनिसेफ, अगंद शर्मा, रोशनी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed