{"_id":"5b5b68704f1c1bed5e8b5a35","slug":"15327171636-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। संसद में अविस्वास प्रस्ताव के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को मौर्य, कुशवाहा समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट मं नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एडीएम आरपी मिश्र को सौंपा।
राष्ट्र नायक युवा महासंघ के तत्वाधान में जुटे लोगों ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने पिछले दिनों लोकसभा में मौर्य समाज को नीची जाति व भेड़ बकरी चराने वाला कहा था। इससे मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा समाज के लोगों में खासा आक्रोश है। इस मौके पर मौजूद संजीव कुमार मौर्य, सर्राफा व्यापारी विजय कुमार मौर्य, डा. चन्द्रजीत मौर्य, पत्रकार इन्द्रजीत सिंह मौर्य ने कहा कि भारत सरकार के गृहमंत्री के मुख से इस प्रकार का बयान शोभा नहीं देता। उन्हें अपने इस बयान के लिए समाज के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री जब तक माफी नहीं मांगते हैं उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इससे साबित होता है कि गृहमंत्री को इतिहास की सही जानकारी नहीं है या फिर वह मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा को हीन भावना से देख रहे हैं। उनका यह व्यवहार अशोभनीय है। राष्ट्र नायक युवा महासभा इसका घोर विरोध करती है। जब तक वह अपने बयान के प्रति क्षमा नहीं मांगते उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर राजेश मौर्य, कृष्णदत्त मौर्य पप्पू, बृजेश मौर्य टुन्ना, सत्यार्थ मौर्य, विनोद मौर्य, अनिल, रामजी, अशोक, अखिलेश मौर्य, सुनील मौर्य, बाबानन्द मौर्य, सुबाष चन्द्र मौर्य अन्य मौजूद रहे।