फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   30 अगस्त तक पूर्ण हो जाएगी संगठन की रचना

30 अगस्त तक पूर्ण हो जाएगी संगठन की रचना

Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
30 अगस्त तक पूर्ण हो जाएगी संगठन की रचना

विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने मंगलवार को कहा कि 30 अगस्त तक बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की रचना पूर्ण हो जाएगी। लोकसभा, विधानसभा स्तर पर 13-13 कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई जाएंगी। जिला पंचायत स्तर पर टोलियों में 15 कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। शीघ्र ही पूरे प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा। पुराने सदस्यों को सत्यापन कराया जाएगा। बूथ की संरचना नए सिरे से बनेगी। जिसमें खासतौर पर ओबीसी और दलितों को शामिल किया जाएगा। बूथ स्तर की संरचना में 20 सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

वह शहर के होटल रिवर व्यू में काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में 13 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। इसमें 9 सेक्टर प्रवासियों को बदलने का निर्णय लिया गया। इन रूचि पूर्वक काम नहीं करने का आरोप है। मतदाता सूची को लेकर सभी तहसीलों पर एक कार्यकर्ता को प्रभारी बनाए जाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि जो चौपाल गांवों में लगी थी। उसका अच्छा संदेश गया है। अब प्रदेश के सभी गांवों में चौपाल तीन चरणों में लगाई जाएगी। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी लोगों को कराई जाएगी। 15 अगस्त को झंडा रोहण के बाद प्रदूषण मुक्त भारत बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह पौधरोपण करेंगे। इसके अलावा भी श्री बंसल ने संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। बैठक को काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, संगठन मंत्री रत्नाकर, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, राकेश त्रिवेदी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, काशीनाथ तिवारी, अमरनाथ यादव, नागेंद्र, सुशील उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed