फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आ्थकि दिशा में कदम बढ़ा रही है केंद्र सरकार

आ्थकि दिशा में कदम बढ़ा रही है केंद्र सरकार

Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आ्थकि दिशा में कदम बढ़ा रही है केंद्र सरकार

विज्ञापन
जौनपुर। ‘माबलिंचिंग’ विपक्ष का जनता को गुमराह करने के लिए विपक्ष द्वारा ईजाद किया हुआ शब्द है। जब चुनाव नजदीक आता है तो लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसे शब्द विपक्ष ईजाद करने लगता है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कही। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले असहिष्णुता शब्द उछाला गया था और अब मुद्दा विहीन विपक्ष ने माबलिंचिंग उठाया है। हमारी सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए तत्पर है और किसी भी कीमत पर कानून का राज कायम रखा जाएगा। वह यहां भाजपा के काशी प्रांत के सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए थे।

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा का चुनाव सामने है। राजग गठबंधन सकारात्मक कार्यों की बदौलत देश में एक बार फिर सत्ता में आएगी। हाल ही में लखनऊ में इंवेस्टर्स समिट की बैठक हुई, जिसमें 60 हजार करोड़ की परियोजनाएं प्रदेश में शुरू होने जा रही हैं। यह ऐतिहासिक कदम है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच की जा रही है। जो लोग इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बता रहे हैं, जब उनकी सरकार थी तो जेलों में क्या-क्या जेल में होता था, किसी से छिपा नहीं है। संगठित अपराध पर नियंत्रण किया जा रहा है। उन्होंने देश की सुरक्षा और आर्थिक प्रगतियों पर भी चर्चा किया। और कहा कि नरेंद्र मोदी की सभाओं में पहले की तुलना में अधिक भीड़ हो रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सवाल पर उन्होंने कहा कि 341 किमी एक्सप्रेस वे का निर्माण होने जा रहा है। इससे सभी जिले लाभांवित होंगे। करणी सेना की धमकी पर उन्होंने तंज कसा। और कहा कि राजस्थान तो अच्छे घरों के लिए जाना जाता है। अगर ऐसा वह कर रहे हैं तो अच्छा ही है। ओम प्रकाश राजभर के सरकार के विरुद्ध बयानबाजी पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने चालाकी से जवाब दिया। कहा कि ओमप्रकाश हमारे साथ हैं और आगे भी रहेंगे। हमारी पार्टी सभी धर्म व समुदाय का सम्मान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed