{"_id":"5b56219f4f1c1be94b8b66ab","slug":"153237135510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश पर भी पुलिस नहीं रोक पा रही भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश पर भी पुलिस नहीं रोक पा रही भारी वाहन
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर-जंघई मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन जारी है, जबकि सीओ ने भारी वाहनों के लिए रोक लगाई थी। इसकी जिम्मेदारी मीरगंज और मछलीशहर पुलिस की है लेकिन सड़क पर भारी वाहन तेज रप्तार से निकल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है।
मछलीशहर-जंघई सड़क का निर्माण दो साल पहले कराया गया था। सड़क की चौड़ाई सिर्फ पौने चार मीटर ही बनाई गई। लगभग छह माह से फुलपुर के पास ओवरब्रिज निर्माण होने के कारण हाईवे के वाहन इसी रास्ते से तेज गति से निकल रहे हैं। इसके कारण इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें कई लोगों की जानें भी जा चुकी है। शासन स्तर से दबाव बनने के बाद क्षेत्राधिकारी मछलीशहर ने मीरगंज और मछलीशहर पुलिस को भारी वाहनों को रोकने का निर्देश दिया। पुलिस ने रोडवेज बसों के संचालन पर तो रोक लगा दी लेकिन भारी वाहन लोडेड ट्रक इस सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। भाजपा नेता आकाश दुबे का कहना है कि भारी वाहनों को रोकने के लिए आनलॉइन शिकायत की तो सीओ ने जवाब दिया कि दोनों थानों को भारी वाहन रोकने के निर्देश दिए गए हैं परंतु मीरगंज और मछलीशहर पुलिस की लापरवाही से भारी वाहन उसी मार्ग से दौड़ रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। आरोप है कि पुलिस वाहनों को रोकने पर ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण सड़क भी टूट रही है। अवर अभियंता लोक निर्माण ओपी प्रसाद का कहना है कि भारी वाहन के गुजरने से सड़क टूट रही है। 10 टन की क्षमता की सड़क पर 30 टन वजन के वाहन दौड़ रहे हैं।