{"_id":"5b561fb34f1c1b4a748b693d","slug":"15323708637-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक को किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक को किया गया याद
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई। इस दौरान दोनों नेताओं को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान वक्ताओं ने आजाद और तिलक के कार्यों को याद करते हुए नमन किया।
जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष संतोष अग्रहरि के नेतृत्व में सदस्यों ने अमर शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर जेसीआई जोन तृतीय के मंडल उपाध्यक्ष आलोक सेठ ने कहा कि भारत को आजाद कराने में चंद्रशेखर आजाद ने जो बलिदान दिया है, उसे हम नहीं भूल सकते हैं। पूर्व अध्यक्ष व मंडल समन्वयक राकेश जायसवाल ने कहा कि आज अगर हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो ऐसे वीर सपूतों की वजह से ही संभव है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, दीपक बाधवा, कृष्ण गोपाल जायसवाल, हर्षित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव धर्मेंद्र सेठ ने किया।
सहयोग फाउंडेशन रचना विशेष विद्यालय में इस दौरान प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें .चंद्रशेखर आजाद के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल नसीम अख्तर, ऋषि प्रकाश सिंह, सौरभ सिंह, विकास सिंह, अभिनव सिंह, आरिफ अली व कौशल सिंह आदि उपस्थित रहे। मुंगराबादशाहपुर/ मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार- पंवारा क्षेत्र सरावा में स्थित अमर शहीद लालबहादुर शहीद स्थल पर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी व लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के लोगों ने आजाद का एवं तिलक को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर एडवोकेट ने कहा आज के ही दिन यूपी के उन्नाव जिले के बदरका गांव में मां जगरानी व पिता सीताराम के पुत्र आजाद को बाल्य अवस्था में क्रांतिदल में शामिल होने पर 14 वर्ष क़ी उम्र में 14 कोड़े लगाये गए। नाम-पता पूछने पर अपना नाम आजाद व पिता का नाम स्वतंत्र और घर जेलखाना बताया। मुंबई के बाल गंगाधर तिलक की कल्पना थी कि देश का शासक मजदूर-किसान हो। उन्होंने स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है, का नारा लगाया था । इस अवसर पर डा. धरम सिंह, अजय सिंह, मनुप्रीत, गोलू, मनोज,अनिरुद्ध सिंह, सोनी, मैनेजर पांडेय, राजू मौर्या, जयलाल, बिट्टू, कविता, सरोज आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मछलीशहर में पहल एक प्रयास फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में आजाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मरीजों में फल वितरित किया और कन्या पाठशाला में बिस्कुट बांटा। कार्यक्रम के बाद बच्चों को झोले का वितरण किया गया। इसी क्रम में सुभाष चंद्र बोस विद्यालय में श्रद्धांजलि देने के बाद पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर राजकुमार पटवा, रवि पटवा, संतोष यादव, अमन अग्रहरि, संतोष तिवारी व आशा मौर्य आदि मौजूद रहे। बदलापुर / घनश्यामपुर संवाददाता के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी बदलापुर के कार्यकर्ताओं ने श्री राम जानकी मन्दिर सरोखनपुर में आजाद की जयंती मनाई । इस दौरान आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस मौके पर सत्यम तिवारी, सर्वेश यादव, अखंड प्रताप सिंह, प्रमोद शर्मा, विकाश दूबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापुर नंबर दो के प्रांगण में आजाद की जयंती अध्यापक राजाराम की अध्यक्षता में मनाई गई ।इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
आयोजन कर चंद्रशेखर के व्यवक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।विद्यालय के अध्यापक संदीप दुबे, सुरेश यादव,रामकृष्ण पांडेय, संतलाल यादव,बिंदु देवी, कमला विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।