फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sun, 22 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से खरका स्थित गांधी तिराहे पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न एवं जेल में हो रही हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारों की कथनी और करनी में अंतर आम आदमी को दिखाई पड़ने लगा है। देश में कानून का राज समाप्त कर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेसजन इसे कभी सफल नहीं होने देंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि अंग्रेजों की हिमायत करने वाली विचारधारा एक बार फिर शब्दवार दिखाकर देश और प्रदेश की सत्ता में आ गई हैं। उनसे पुन: लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने का समय आ गया है। संचालन महासचिव सौरभ शुक्ला ने किया। इस मौके पर यतींद्रनाथ त्रिपाठी, देवानंद मिश्र, सौरभ शुक्ला, सत्यवीर सिंह, विशाल खत्री, सुभाष चंद, सत्यप्रकाश, संजय गुप्ता, विशाल सेठ, रानू खान, विशाल सिंह हुकुम, शशांक श्रीवास्तव, वीरेंद्र सोनकर, नेसार इलाही, कमल मिश्रा, सत्यम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed