फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रॉट डायवर्जन व ट्रैफिक कंट्रोल करने का दिया गया निर्देश

रॉट डायवर्जन व ट्रैफिक कंट्रोल करने का दिया गया निर्देश

Sun, 22 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रॉट डायवर्जन व ट्रैफिक कंट्रोल करने का दिया गया निर्देश

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। इसमें श्रावण मास में शिव भक्तों को सुरक्षा उपलब्ध कराने सहित रूट डायवर्जन और ट्रैफिक कंट्रोल आदि पर विचार विमर्श किया गया। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास में सोमवार को भारी संख्या में शिव भक्त आएंगे। इसके लिए मुख्य रूप से ट्रैफिक कंट्रोल जरूरी है। इसके तहत रूट डायवर्जन किया जा रहा है। कोई समस्या ना हो, इसके लिए पंपलेट छपवाकर रास्ते की जानकारी देने का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार का इंतजाम उपजिलाधिकारी को तहसील स्तर पर भी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कांवरिया संघ एवं अन्य वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाए। कांवर यात्रा के दौरान कांवरियों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की जाए। उपजिलाधिकारी और सीओ को निर्देश दिया कि कांवरियों के रास्ते का शुरू से अत: तक स्वयं निरीक्षण किया जाए। डीजे की आवाज निर्धारित मानक तक ही होनी चाहिए। डा. कमर अब्बास ने कांवरियों के लिए रास्तों में शिविर लगाकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराने और प्रमुख रास्तों एवं चौराहों पर सीसीटीवी लगाने का भी सुझाव दिया। पत्रकार कैलाशनाथ ने कांवर यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटना और बचाव पर चर्चा की। उन्होंने जिले में दिन के समय में भी स्ट्रीट लाइटें जलने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ नगरपालिका को भविष्य में ऐसी शिकायत न मिलने की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने कहा कि कांवर यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहेगा। रूट को सेक्टर में विभाजित किया जा रहा है। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना मुक्त यात्रा दी जाएगी। इस मौके पर एडीएम वित्त और राजस्व आरपी मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय, एसडीएम बदलापुर रमापति बिंद, एसडीएम केराकत मंगलेश दुबे, एसडीएम शाहगंज, डा. इंदु सिंह, डा. शकील अहमद, हाजी मोहम्मद तौफिक, साजिद हमीद, इंद्रभान सिंह, सुधीर कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed