फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   काशीय बिजली गिरने से युवक समेत चार पशुओं की मौत

काशीय बिजली गिरने से युवक समेत चार पशुओं की मौत

Sat, 21 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
काशीय बिजली गिरने से युवक समेत चार पशुओं की मौत
जौनपुर। मौसम ने गुरुवार की देर रात करवट बदला। गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर बिजली भी गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। चार पशु भी मारे गए। इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गए। बारिश से किसानों को राहत जरूर मिली। मगर शुक्रवार को तेज धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

बारिश के बिना धान की फसल की रोपाई नहीं हो रही थी। जिन किसानों ने किसी तरह कीचड़ में फसल रोपी थी, उन्हें बारिश का इंतजार था। गुरुवार देर रात झमाझम बारिश हुई तो किसान खुश हुए। मगर कई जगह बिजली गिरने से काफी नुकसान भी हुआ है। बक्शा क्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर गांव में गुरुवार की रात बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर अच्छेलाल यादव का पुत्र आकाश (19) झुलस गया। घर वाले उसे चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक बछिया झुलस भी गई। सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुँच गए। विधायक पारसनाथ यादव भी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह पहुंचे और परिजनों को शासन से चार लाख रुपए दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव में शुक्रवार की भोर में बिजली लगने से मुकुल सिंह की दो गाएं मर गईं। बिजली के प्रभाव से ज्ञानेंद्र सिंह वकील, देवेंद्र सिंह टीनू, शिवेंद्र सिंह प्रधान, अखिलेश सिंह आसपास के कई घरों के इनवर्टर, स्टेबलाइजर तथा वायरिंग जल गए। सूचना पर पहुंचे राजस्व अधिकारी, लेखपाल तथा पशु चिकित्सक ने मामले से संबंधित औपचारिकता को पूरा किया। रामपुर क्षेत्र में गुरुवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से फजुलहाँ निवासी ग्राम प्रधान श्यामधर मिश्र के छत की दीवाल फट गई तथा छत पर रखी पानी की टंकी भी फट गई। उधर राजेश कुमार जायसवाल के मकान में बिजली का बोर्ड जलकर खाक हो गया तथा इनवर्टर, पंखे, व बल्ब आदि जल गए। ओमप्रकाश चौरसिया के छत की दीवार फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झमाझम बारिश से धान की रोपाई जोरों पर
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर में गुरूवार की रात हुई झमाझम बारिश से जहाँ मौसम खुशनुमा हुआ। वहीं शुक्रवार को सुबह होते ही किसान धान की रोपाई करने के लिए खेत में जुट गए। दिन में कड़ी धूप के कारण दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। बारिश के बाद कड़ाके की धूप से बीमारी फैलने की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed