फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खुलेआम हो रहा पॉलिथीन का इस्तेमाल, छापेमारी का कोरम पूरा कर रहा प्रशासन

खुलेआम हो रहा पॉलिथीन का इस्तेमाल, छापेमारी का कोरम पूरा कर रहा प्रशासन

Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खुलेआम हो रहा पॉलिथीन का इस्तेमाल, छापेमारी का कोरम पूरा कर रहा प्रशासन
जौनपुर। पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बावजूद लोग खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने लाइन बाजार, कोतवाली थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर छापा मारा। जहां तकरीबन 22 किलो पॉलिथीन बरामद हुआ और 10 हजार जुर्माना टीम के द्वारा वसूल किया गया। देखा जाए तो जनरल स्टोर की दुकान से लेकर फुटपाथ पर लगने वाली सब्जी की दुकानों पर भी पॉलिथीन का इस्तेमाल खुलेआम रोक के बावजूद हो रहा है। छापेमारी का प्रशासन कोरम पूरा कर रहा है, जहां पॉलिथीन बरामद किया जाना चाहिए। वहां छापेमारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पॉलिथीन को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। 15 जुलाई से शासन ने पॉलिथीन मुक्त करने का लक्ष्य जरूर निर्धारित किया है लेकिन इसका अमल शुरू नहीं हो सका है। वैसे जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों में टास्क फोर्स का गठन कर छापे मारने का निर्देश दिया है और शहरवासियों से सुझाव, समर्थन और सहयोग भी मांगा है लेकिन इसका असर दिख नहीं रहा है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा है कि पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इसका नुकसान तुरंत नहीं दिखता है लेकिन बाद में इसके कई तरह के दुष्परिणाम हैं। उन्होंने जौनपुर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की अपील की है और कहा है कि इसका विकल्प तलाशें और झोला का इस्तेमाल करें। प्रशासन जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक छापेमारी भी कर रहा है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे प्लास्टिक पर रोक लगाई जाए, जिसकी रिसाइकीलिंग न हो सके और 50 माइक्रान के नीचे हो। सब कुछ के बावजूद लोगों में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने को लेकर न तो इच्छाशक्ति पैदा हो रही है और न ही लोग मान रहे हैं।
विज्ञापन


नहीं मिल रहे कपड़ों के झोले
जौनपुर। पॉलिथीन पर रोक लगने के बाद लोगों को दिक्कत भी हो रही है। बाजार में सस्ते दाम पर कपड़े के झोले और कागज के बैग नहीं मिल रहे हैं। लोग अपने घरों से झोले लेकर सामान लेने के लिए नहीं निकल रहे हैं। यही कारण है कि चोरी-चोरी दुकानदार पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं और लोग सब्जी एवं अन्य सामान पॉलिथीन में लेकर आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी संगठन ने चलाया पॉलिथीन मुक्त अभियान
बदलापुर/घनश्यामपुर। पॉलिथीन को प्रतिबंध किए जाने को लेकर बदलापुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर से गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से जागरूकता अभियान शुरू किया गया। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हनुमान मंदिर से महराजगंज रोड होते हुए इंद्रा गांधी चौक पहुंचकर इस अभियान के तहत अपील की। कहा कि प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने इसके प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इससे पर्यावरण को सबसे ज्यादा आघात पहुंच रहा है, जो सीधा मानव जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। इस अभियान के तहत इन इलाकों के व्यापारियों ने पॉलिथीन मुक्त जागरूकता अभियान का पूर्ण समर्थन किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष धनंजय सेठ, नगर अध्यक्ष संतोष निगम, अरुण निगम, चंदन निगम, संतोष जयसवाल, सूरज सेठ, राज कुमार यादव, रामआसरे साहू, सत्यम सिंह, चंद्रकांत गुप्ता, देवी प्रसाद मोदनवाल, संतोष अग्रहरि, सुशील निगम आदि उपस्थित रहे।

25 हजार तक जुर्माना का नियम
जौनपुर। मनाही के बावजूद पॉलिथीन बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ एक हजार से 25 हजार रुपए तक जुर्माना लगाने का नियम है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र का कहना है कि गुरुवार को 35 दुकानों की चेकिंग की गई। इनसे 10 हजार रूपए जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा।


नगर पालिका के ईओ और मेरे द्वारा संयुक्त रूप से लाइन बाजार, कोतवाली क्षेत्र में दुकानों की चेकिंग की गई। भारी मात्रा में पॉलिथीन बरामद हुआ है। कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया और कुछ से जुर्माना वसूल किया गया। दोबारा पकड़े जाने पर अधिक जुर्माने वसूल किए जाएंगे। - योगानंद पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed