फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दुकानदारों के उत्पीड़न को लेकर व्यापार मंडल आक्रोशित, सौंपा ज्ञापन

दुकानदारों के उत्पीड़न को लेकर व्यापार मंडल आक्रोशित, सौंपा ज्ञापन

Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों के उत्पीड़न को लेकर व्यापार मंडल आक्रोशित, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। थर्माकोल, प्लास्टिक द्वारा निर्मित वस्तुओं, डिस्पोजल के सामानों पर प्रतिबंध लगाने उस शासनादेश को गलत तरीके से परिभाषित करने के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि शासनादेश में प्लास्टिक व थर्माकोल से निर्मित सामाग्री पर प्रतिबंध 15 अगस्त से है परंतु इस अभियान में लगे अधिकारी व कर्मचारी व्यापारियों को अपनी धौंस जमाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। कुछ जगहों पर तो इस तरह की सामग्रियों को जब्त भी कर लिया गया है। व्यापारी जब उक्त शासनादेश का हवाला देते हैं तो उन्हें चुप करा दिया जाता है। श्रवण जायसवाल ने बताया कि 50 माइक्रान से ऊपर की पालीथिन का प्रयोग किया जा सकता है परंतु जब अधिकारी मौके पर जाते हैं तो अंदाज से ही बताते हैं कि उक्त पालीथिन 50 माइक्रान की नहीं है। उन्होंने मांग किया कि जब भी इस अभियान में अधिकारी चलें तो उनके पास पालीथिन के माइक्रान को मापने का यंत्र उपलब्ध होना चाहिए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पालीथिन और प्रदूषण फैलाने वाली तमाम सामाग्रियों पर जो रोक लगाई गई है उसका समर्थन करता है। परंतु उसकी आड़ में अधिकारी, कर्मचारी यदि भय का माहौल बनाना चाहेंगे तो कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापार मंडल उनके विरोध में सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। इस मौके पर अशोक साहू, मोनू यदुवंशी, अनवारूल हक, गुलजारी लाल साहू, राममनी भोज्यवाल, गुड्डू यादव, शिव कुमार साहू, पिंटू यादव, सभासद कृष्ण कुमार यादव, दीपक गोस्वामी, राकेश यादव, अमर बहादुर सेठ, अमरनाथ मोदनवाल, कमालुद्दीन अंसारी, राजेष निषाद, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed