फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दुकानों पर छापे मारी कर जब्त की गई पालिथीन

दुकानों पर छापे मारी कर जब्त की गई पालिथीन

Wed, 18 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दुकानों पर छापे मारी कर जब्त की गई पालिथीन

विज्ञापन
जौनपुर। पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को जिले भर में इसके लिए अभियान चलाया गया। सभी नगर पालिका व नगर पंचायत में छापामारी की गी। दुकानदारों को पॉलिथीन नहीं बेचने की हिदायत दी गई। लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया और कपड़े के थैले वितरित किए गए। जौनपुर नगर पालिका की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। भंडारी स्टेशन के आसपास के दुकानदारों को पॉलिथीन में सामान नहीं बेचने को कहा गया।

बदलापुर नगरपंचायत कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई जो महराजगंज रोड से इंदिराचौक , सुभासनगर , चंदनशहीद मार्ग से घनश्यामपुर रोड होते हुए सिंगरामऊ रोड से कार्यालय पर लौट आई, जहां संगोष्ठी की गई। अधिशासी अधिकारी डा. महेंद्र ने कहा कि पॉलिथीन स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है। इसे छोड़ना ही बेहतर है। अध्यक्षता चेयरमैन अमर देई ने की। उमेश सरोज , बबलू पांडेय , जीतेंद्र सिंह , हरिश्चद चौरसिया आदि मौजूद रह्रे । एसडीएम केराकत मंगलेश दूबे, कोतवाल शशिभूषण राय व अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों की एक टीम ने नगर के दर्जनों दुकानों पर छापामारी की। दुकानदारों को पॉलिथीन न रखने की हिदायत दी। लोगों को पालिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। मुंगराबादशाहपुर कस्बा व आसपास इलाकों में कारोबारियों, ठेले तथा खोचमे वालों से अधिकारियों ने कहा कि 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन पर प्रतिबंध है। इस पर दुकानदारों ने कहा कि कपड़े के झोले और कागज के ठोंगे महंगे हैं, उनमें सामान बेचना संभव नहीं है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र भारती ने उनको समझाया कि 51 माइक्रॉन से ऊपर की पॉलिथीन का इस्तेमाल व उसकी बिक्री की जा सकती है। मछलीशहर चुंगी चौराहे से लेकर सादीगंज गोलामंडी तक सब्जी की दुकानों, ठेले ,फल की दुकान, केराना स्टोर पर छापामारी की गई। इस दौरान पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दुकानदारों को दी गई। नायब तहसीलदार संतोष शुक्ला, अधिशासी अधिकारी धीरज सिह, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में दुकानों पर छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed