फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आंशिक मांग मानने पर लेखपालों ने की धरना समाप्त

आंशिक मांग मानने पर लेखपालों ने की धरना समाप्त

Wed, 18 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
आंशिक मांग मानने पर लेखपालों ने की धरना समाप्त
विज्ञापन

जौनपुर। सरकार द्वारा आंशिक रुप से मांग मान लिए जाने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में 15 दिनों से लेखपालों का चल रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो गया है। जिला संयोजक संजय कुमार ने बताया कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, वेतन व पेंशन विसंगति दूर करने और 2800 ग्रेड पे वेतन समिति की रिपोर्ट पर करने आदि आंशिक मांगों को मांग लिया गया है। जिसके कारण धरना समाप्त करने करने का निर्णय लिया गया है। हलांकि इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

जिला संयोजक संजय कुमार ने कहा कि भत्तों में बृद्घि करने, लैप टाप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने,लेखपाल का पद नाम राजस्व उप निरीक्षक करने, प्रारंभिक ग्रेड पे 2800 करने, वेतन व पेंशन विसंगति को दूर करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग सरकार से की जारही थी। इसके लिए पहले आया, जाति व निवास प्रमाण पत्र नहीं बनाते हुए कार्य करने का कार्य किया ज रहा था। इसके बाद तीन जुलाई से अनिश्चति कालीन कार्य बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन मंगलवार की शाम राजस्व परिषद के अध्यक्ष पवीण कुमार द्वारा हमारी आंशिक मांगों को मान लिया गया। साथ ही शेष मांगों को पूरा करने के लिए एक महिने का समय मांगा गया है। जिस पर धरना प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि हलांकि इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। धरने में जिला सह संयोजक जयशंकर यादव, दूधनाथ, संदीप श्रीवास्तव, प्रल्य शंकर, वीरेंद्र प्रताप, जनार्दन मिश्रा, दुर्गेश कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह,जयचंद, अजय कुमार पांडेय, नीतू सिंह व सुशील श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed