फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कवि सम्मेलन में खूब लगे ठहाके

कवि सम्मेलन में खूब लगे ठहाके

Tue, 17 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कवि सम्मेलन में खूब लगे ठहाके
विज्ञापन

जौनपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के सब्जी मंडी चौराहे पर आयोजित ईद मिलन समारोह और कवि सम्मेलन में खूब ठहाके लगे। कवि और शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम का आयोजन शौकत अली अंसारी, मोहम्मद हारून अंसारी, मोहम्मद अफजाल अंसारी की याद में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अध्यक्ष निखिलेश सिंह रहे। कार्यक्रम के आयोजक इश्तेयाक अहमद राईनी और सरफराज ने कहा कि जौनपुर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। यहां लोग आपसी भाईचारा के साथ आपस में त्योहार मनाते हैं। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत यासीर हस्सान ने तेलावते कलाम पाक से किया। इस मौके पर आकिल जौनपुरी, अकरम जौनपुरी, असीम मछलीशहरी, अफजल इलाहाबादी, राबिश वकार, हनीफ अंसारी, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, डा. पीसी विश्वकर्मा, निसार अहमद, शहनवाज, सेराज, फिराज खान, कमालुद्दीन अंसारी, मेराजुद्दीन, गुलजार अंसारी, राकेश साहू, सरदार तरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालित ताजुद्दीन अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed