फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मांगों को पूर करने की आवाज की बुलंद

मांगों को पूर करने की आवाज की बुलंद

Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मांगों को पूर करने की आवाज की बुलंद

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल राज्य के निर्माण को लेकर भारतीय समाज पार्टी द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौपा।

जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार बिंद ने कहा कि बिंद, केवट, निषाद, बाथम, कश्यप, मापझा, राजभर, कहार , गोड़ सहित 17 जातियों को पिछड़ी जाति से हटाकर अति पिछड़ी जाति में करने और संविधान के अनुसार आरक्षण देने की मांग की जा रही है। मगर उनको अति पिछड़ी जतियों में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावां बड़े उद्योग लगाकर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने, ग्राम प्रधान चंद्रपाल बिंद की हत्या का सीबीआई जांच कराने, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के शहीद राजेश बिंद के परिवार को पेट्रोलपंप आवंटित करने, पूर्वांचल के सभी जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने, किसानों को मुआवजा देने, प्रदेश में पूर्ण रुप से शराब बंद करने आदि मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। धरने में रामप्रसाद, ठाकुर प्रसाद, गणेश विंद, फूलचंद, राजनेति बिंद, राजेश, अमरावती, उमेश, छेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed