फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फिल्म से आपतिजनक दृश्य हटाने की मांग

फिल्म से आपतिजनक दृश्य हटाने की मांग

Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
फिल्म से आपतिजनक दृश्य हटाने की मांग

विज्ञापन
जौनपुर। ऑल इंडिया शिया यूथ ब्रिगेड ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारियों को सौंपकर सत्यमेव जयते फिल्म में दर्शाए गए आपत्तिजनक दृश्य को हटाए जाने की मांग किया। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष सैयद मेराज हैदर ने कहा कि हिंदी फिल्म सत्यमेव जयते का प्रसारण तीन अगस्त को होना है। इसमें एक दृश्य ऐसा फिल्माया गया है जो शिया मुसलमानों की भावना को ठेस पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म का कलाकार मातम करते हुए हत्या कर रहा है। जबकि मातम करना कर्बला के मजलूमों और शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित करना होता है। यह एक धार्मिक कृत्य है। जिसकी प्रस्तुति इस तरह से की गई है कि मातम करने वाला हत्यारा है। शिया मुसलमान संगठन फिल्म के इस दृश्य का विरोध करता है। इस दृश्य को हटाए जाने के बाद ही फिल्म का प्रसारण किया जाए। भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड से इस आपत्तिजनक दृश्य को हटाए जाने की मांग किया। ज्ञापन देने वालों में खुमैनी अब्बास, जाफर अली, एहतेशाम हैदर, साजिद रजा, मोहम्मद रजा, सैयद कमर अब्बास, आरिफ अब्बास, मोहम्मद बेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed