{"_id":"5b4ce5334f1c1b19208b5157","slug":"153176606415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों का धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लैप टाप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नतृत्व में जिले के सभी तहसीलों के लेखपालों का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा कार्य बहिष्कार व अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। साथ ही मांगों के संबंध में शासना देश आने तक धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। हम लोगों के उपर चाहे जो कार्यवाई हो। इससे हम डरने वाले नहीं है। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। तब तक हम लोगों का कार्य बहिष्कार व अनिश्चति कालीन धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि भत्तों में बृद्घि करने, लैप टाप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने,लेखपाल का पद नाम राजस्व उप निरीक्षक करने, प्रारंभिक ग्रेड पे 2800 करने, वेतन व पेंशन विसंगति को दूर करने आदि मांग की जा रही है। जिसको सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग की।धरने में जिला संयोजक संजय कुमार,जिला सह संयोजक जयशंकर यादव, दूधनाथ, संदीप श्रीवास्तव, प्रल्य शंकर, वीरेंद्र प्रताप, जनार्दन मिश्रा, दुर्गेश कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह व सुशील श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन