फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हर स्तर पर निपटने में हूं सक्षम: डीआईओएस

हर स्तर पर निपटने में हूं सक्षम: डीआईओएस

Sun, 08 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हर स्तर पर निपटने में हूं सक्षम: डीआईओएस

विज्ञापन
जौनपुर। शिया कालेज सभागार में प्रधानाचार्यों की बैठक को संबोधित करते हुए शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजेश मिश्र ने कहा कि शिक्षा का स्वरूप बदलना वह चाहते हैं। इसमें जो भी रोड़ा बनेगा। उससे हर स्तर पर निबटने में वह सक्षम हैं और इसके लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। यह अलग बात है कि इस बैठक में किसी भी प्रधानाचार्य को बोलने तक का मौका नहीं दिया गया।
नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजेश मिश्र कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही चर्चा में हैं। शनिवार को वह वित्तीय सहायता प्राप्त सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाए थे। बैठक में वह शिया कालेज के प्रधानाचार्य के साथ मंच पर बैठे और माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता रमेश सिंह को बोलने का मौका दिए। इसके बाद खुद मंच संभाले और फिल्मी अंदाज में एक के बाद एक डायलॉग पठन-पाठन की व्यवस्था सुधारने, शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायो मैट्रिक पद्घति लागू करने, सीसी टीवी कैमरा को संचालित रखने, विद्यालयों में वाद विवाद प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में पौधरोपण कराने पर भी जोर दिया। बाद में एक प्रधानाचार्य खुद बोलने पहुंच गए। इस मौके पर जंग बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल उपाध्याय,विनोद राय, संत प्रसाद मिश्र, डा. सरिता सिंह, अखिलेश मिश्र, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैसे होगी पढ़ाई, जब नहीं हैं किताबें
जौनपुर। माध्यमिक विद्यालयों में 220 दिन और पठन पाठन होना है। ऐसे में विद्यालयों को एनसीईआरटी की किताबें नहीं मिल रही है। अध्यापक लाचार हैं। कमोवेश हर विषय की यही स्थिति है। इस मुद्दे पर कोई चर्चा बैठक में नहीं हुई। जबकि प्रधानाचार्यों का कहना था कि गंभीर विषय है, इस पर चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बुलाया गया वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को
जौनपुर। शिया कालेज में आयोजित बैठक में सिर्फ 152 वित्तीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को ही बुलाया गया। वित्तविहीन विद्यालयों के कुछ लोग आ गए थे। लेकिन उन्हें मीटिंग से बाहर कर दिया गया। यहीं नहीं प्रधानाचार्यों के प्रतिनिधियों को भी बैठक में शिरकत करने से रोक दिया गया। अलबत्ता शिक्षक संगठनों के लोग जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed