फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जुलाई माह में हर शनिवार को लगेगा बिजली का कैंप

जुलाई माह में हर शनिवार को लगेगा बिजली का कैंप

Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जुलाई माह में हर शनिवार को लगेगा बिजली का कैंप
जौनपुर। बिजली विभाग की ओर से जुलाई माह में हर शनिवार को गांवों में कैंप लगाया जाएगा। जिसमें लोंगों को बिजली कनेक्शन देने और मीटर लागने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उपभेक्ताओं के समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इसी के तहत जिले में सात जुलाई को महा कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का आयोजन करने के लिए 15 स्थानों को चिह्नित किया गया है। वहीं अधिकारियों को भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल चार लाख 77 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इसके अलावा जिन लोगों के यहां बिजली का कनेंक्शन नहीं है। उनको बिजली देने के लिए सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली का कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें गरीबों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है, जो गरीब नहीं है। उनको 500 रुपया शुल्क लेकर कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। वहीं जिन उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगा है। उनके यहां मीटर देने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य परवान चढ़ सके। इसके लिए सरकार द्वारा जुलाई माह में हर शनिवार को बिजली का कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत जिले में सात जुलाई को महा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों का आयोजन 15 स्थानों पर किया जाएगा। जिसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम में जलालपुर ब्लाक के रामपुर सोइरी व कोकारी, केराकत ब्लाक के घुड़दौड़ व छितौना, सिरकोनी ब्लाक के कोड़री में महा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार विद्युत वितरण खंड द्वितीय में सिकरारा ब्लाक के गोनापार, हीरापुर व सेमरी, विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में धर्मापुर ब्लाक के धानापुर, विद्युत वितरण खंड मछलीशहर के नसरुद्दीनपुर व गोधूपुर, और मुबराबादशाहपुर ब्लाक के मझगवां व जयपालपुर, विद्युत वितरण खंड शाहगंज में सुईथाकला ब्लाक में सुईथाकला व खेतासराय ब्लाक में शुंबुलपुर में तहाकैंप का आयाजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता, विद्युत एके मिश्रा ने बताया कि लोगों को कनेक्शन देने, मीटर लगाने और बिजली समस्याओं का समाधान करने के लिए जुलाई माह में हर शनिवार को बिजली कैंप लगाया जाएगा। इसके तहत सात जुलाई को जिले के सभी विद्युत वितरण खंड के 15 गावों में महा कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed