{"_id":"5b3fb16a4f1c1b0a278b4e48","slug":"153090084118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमदान कर ग्रामीणों ने पोखरे की सफाई व खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमदान कर ग्रामीणों ने पोखरे की सफाई व खुदाई
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौराबादशाहपुर(जौनपुर)। मुफ्तीगंज ब्लाक के भदेवरा गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव स्थित एक पोखरे की सफाई व खुदाई का कार्य किया। ग्रामीणों ने पोखरे की सफाई व खुदाई कराने के लिए अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने श्रमदान करने का निर्णय लिया।
मुफ्तीगंज ब्लाक के भदेवरा गांव के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे। गांव में एक पोखरा था। जिसमें घरों का गंदा पानी भी आ रहा था। साथ ही पोखरे में घास फूंस भी थे। जिससे पोखरे में जाने में लोग डरते थे। पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोग फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। ग्रामीणों ने पोखरे की सफाई के लिए जिम्मेदारों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई। लेकिन पोखरे की सफाई नहीं कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने श्रमदान कर खुद पोखरे की सफाई का निर्णय लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर पोखरे की सफाई की। साथ ही घरों का आ रहा गंदा पानी भी पोखरे में जाने से रोक दिया। इस संबंध में श्रम दान करने वाले खड्ग सिंह, सतीश सिंह, बिनोद सिंह, पीयूष सिंह, बाला सिंह, बेचू सिंह, दुर्गेश सिंह, संतोष और फरहान आदि ने बताया कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों व जनप्रतिनिधियों द्वारा पोखरे के सफाई के लिए कोई कार्यवाई नहीं की गई। जिसके बाद हम लोगों ने श्रमदान कर पोखरे की सफाई का निर्णय लिया। इसे बाद उसकी सफाई कर दी।