{"_id":"5b3a71fd4f1c1b35578b461c","slug":"15305569258-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल परिषदीय विद्यालय
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। हर साल की तरह इस साल भी आधी अधूरी तैयारियों के साथ ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुल गए। पहला दिन साफ सफाई में बीता। कहीं कहीं सफाई कर्मी दिखे जबकि अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों व बच्चों ने खुद झाड़ू लगाकर महीने भर से जमा कूड़ा कचरा साफ किया। बच्चों की उपस्थिति के मामले में प्राइवेट स्कूल बाजी मार गए। जबकि बहुत सारी सुविधाएं देने वाले सरकारी स्कूलों में ज्यादातर जगहों पर सन्नाटा ही छाया रहा। शैक्षिक सत्र 2018-19 का आगाज अप्रैल की पहली तारीख से हो गया है। अभी तक बच्चों को नए सत्र की किताबें नहीं मिल पाई हैं। अधिकारियों ने फिलहाल पुरानी किताबों से पढ़ाई जारी रखने का निर्देश दे रखा है। स्थिति यह है कि पिछले सत्र में मिली किताबों की हालत पठन पाठन के काबिल नहीं रह गयी है।
हवन पूजन के साथ पठन पाठन का कार्य शुरू
जलालपुर। क्षेत्र के बयालसी इंटर कालेज में शोमवार को पूजन हवन के साथ शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया। विद्यालय परिसर में परंपरानुसार आचार्य पंडीत गोपी नाथ उपाध्याय के द्वारा हवन कर सरस्वती मां की पूजा की गई। छात्रों को नए सत्र की शुभकामना दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा हमें आंतरिक शक्ति प्रदान करती है। तथा सामाजिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में सशक्त बनने के लिए शिक्षा ग्रहण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीवन एक संघर्ष है। आज शिक्षा को मन और मस्तिष्क में आत्मसात करने की जरूरत है। इस दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह रघुवंशी चंद्रमणि यादव डॉक्टर कृष्ण पाल सिंह अरविंद सिंह जटा शंकर तिवारी धर्मेंद्र सिंह मनीष विक्रम सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।