फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ईएमए ने मनाया चिकित्सा दिवस

ईएमए ने मनाया चिकित्सा दिवस

Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ईएमए ने मनाया चिकित्सा दिवस

विज्ञापन
जौनपुर। डाक्टर्स डे पर लाइन बाजार स्थित आईएमए भवन में रविवार की देर शाम आईएमए ने समारोह आयोजित कर डा. बिधान चंद्र राय के जीवन पर प्रकाश डाला। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जल्द ही जिले को ब्लड बैंक का तोहफा देने का ऐलान किया गया।

जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि चिकित्सक भगवान के रूप में जाना जाता है। आईएमए ब्लड बैंक का तोहफा देने जा रहा है। यह जौनपुर के लिए ऐतिहासिक कदम है। डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि समाज में चिकित्सकों से रोगियों का संबंध बदल रहा है। अस्पताल में रोगी की मौत हो जाने पर लोग चिकित्सक की सीमाएं समझने के बजाय अब उपभोक्ता फोरम में जा रहे हैं। उनका रिश्ता सेवा प्रदाता और उपभोक्ता का हो गया है। जब चिकित्सक व्यापारी की तरह काम करते है तो उसे लुटेरा कहा जाता है। ऐसे में जरूरी है कि चिकित्सकों के प्रति समाज और मरीज के प्रति डाक्टर का नजरिया बदला जाए। आईएमए अध्यक्ष डा. एनके सिंह ने कहा कि चिकित्सक अपनी ओर से समाज के लोगों की भलाई के लिए हर समय प्रयासरत रहते हैं। हर चिकित्सक अपने स्थान पर समय-समय पर चैरिटी करता रहता है। इस मौके पर डाक्टर वीपी सिंह यादव, डा. जीएच खान, डा. मनमोहन श्रीवास्तव, डा. आरए यादव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 1986 के सदस्य डा. हरेंद्र देव, डा. लालजी प्रसाद, डा. क्षितिज शर्मा, डा. मधु शारदा, डा. राजेश त्रिपाठी, डा. राजश्री नायर शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. आरपी सिंह, डा. एनके सिन्हा, डा. एके मौर्या, डा. विनोद सिंह, डा. सैफ हुसेन खान, डा. सुबाष सिंह, डा. अंबर खान, डा. अंजू, डा. विनोद कुमार, डा. वीएस उपाध्याय, डा. जीएस यादव, डा. वीके यादव, डा. इम्जियाज, डा. एके सिंह, डा. एससी अग्रवाल, डा. आरपी शुक्ल, डा. सतीश कन्नौजिया, डा. अशोक यादव, डा. शैली मोहन, डा. विपिन राय, डा. फैज अहमद, डा. एके सिंह, डा. आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed