{"_id":"5b3920954f1c1bee388b4c6e","slug":"153047054917-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे तक ही सिमट कर रह गया कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे तक ही सिमट कर रह गया कंटेनर
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर बदलापुर नगरपंचायत क्षेत्र में कचरा स्टोर करने के लिए अभी तक सभी वार्ड में कन्टेनर की सुविधा नहीं है। जिसके चलते चचरा जगह जगह बिखरा रहता है। क्षेत्र में रखा गया 23 कन्टेनर पन्द्रह वार्ड के कचरा को स्टोर करने के लिए पर्याप्त नहीं है। बदलापुर में प्रति दिन .07 मिट्रिक टन कचरा निकलता है। कचरा स्ट्र करने के लिए यहां कोई मुकम्मल इंतजाम नही है। कस्बे के स्टोर कचरे को सब्जीमंडी के सामने नहर की पटरी के बगल तथा महराजगंज रोड पर डड़वा गांव के पास सड़क के किनारे फेंक दिया जा रहा है। ऐसी स्थित में आने जाने वालों को प्रतिदिन कचरों से उठ रहे दुर्गन्ध का सामना करना पड़ष रहा है। दुर्गन्ध से संक्रामक बीमारी फैलने की प्रबल संभावना बनी रहती ़है। वार्ड नम्बर सात के सभासद बिनोद शर्मा, वार्ड नम्बर तेरह के सभासद मुहम्मद नईम , वार्ड संख्या नौ की सभासद प्रिन्सी विश्वकर्मा , वार्ड संख्या आठ के सभासद हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा तथा वार्ड संखया बारह के सभासद लक्ष्मीनारायण पाण्डेय ने अपने वार्ड में कन्टेनर रखवाने की माँग की है। अमित त्रिपाठी ने अधिशासी अधिकारी से नहर की पटरी के बगल डम्प पड़े कचरे को हटवाए जाने की माँग की।
