{"_id":"5b367cb04f1c1b13358b96c8","slug":"153029752011-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के सहारे गांव के लोग जला रहे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के सहारे गांव के लोग जला रहे बिजली
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं। क्षेत्र के बेलवां गांव के लोग दशकों से पेड़ के सहारे तार खींचकर बिजली जला रहे हैं। जानकारी के बाद भी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिजली का पोल लगाने की जहमत नहीं उठाना चाहते। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्रक देकर दुर्घटना की आशंका जताई। साथ बिजली का पोल लगाए जाने की मांग की।
बेलवा गांव निवासी पंधारी लाल शर्मा की खेत में एक लिसोड़ा का पेड़ है। गांव में बिजली का जो तार खींचा गया है वह इसी पेड़ में बांधा गया है। गांव के तीन तरफ की बिजली की सप्लाई विभाग से हो रही। बिजली की सप्लाई चालू होने पर पेड़ में करंट उतरने का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी विभाग कोई कारवाई नहीं कर रहा है। गांव के कमलेश तिवारी कई बार उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बिजली का पोल लगाए जाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।