फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बरईपार फीडर से दूर होगी लो बोल्टेज की समस्या

बरईपार फीडर से दूर होगी लो बोल्टेज की समस्या

Fri, 29 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरईपार फीडर से दूर होगी लो बोल्टेज की समस्या
बरईपार (जौनपुर)। मछलीशहर पावर हाउस से जुड़े बरईपार फीडर में जल्द ही लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। इस फीडर से लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों की विजली सप्लाई दी जाती है। लंबी लाइन के वजह से आए दिन ओवरलोड के कारण तार टूटकर गिरते रहते हैं। लो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है। इसे देखते हुए विभाग ने उक्त फीडर को दो भागों में सप्लाई देने के लिए मछलीशहर से बरईपार के बीच 11 हजार वोल्टेज की नई लाइन बनाने का काम शुरू कर दिया है जो जल्द ही बनकर पूरा हो जाएगा। इससे फीडर से जुड़े आधे गांवों की सप्लाई इसी लाइन से जोड़ दी जाएगी। इससे लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

बरईपार फीडर से दो दर्जन से अधिक गांवों को विजली सप्लाई दी जाती है। अब नई लाइन से पूरा फगुई, बहाउद्दीनपुर, तारापुर, रामनगर, बरहता, वारी, विस्वापालपुर, कटका, कपूरपुर, सकरा, बंगालीपुर आदि गांव में सप्लाई की जाएगी। पुरानी लाइन से कौरहा, सरायचंदन, कताहित, बरईपार, धरमपुर, करछुली, कंधी, जीरकपुर, चोरहा आदि गांवों सप्लाई दी जाएगी। एसडीओ अमर सिंह पटेल का कहना है कि दोनों लाइन चालू होने से समस्या कम हो जाएगी। लाइन ब्रेकडाउन होने पर पूरी लाइन नहीं बंद करनी पड़ेगी। तारों पर लोड कम होने से लोकल फाल्ट में कमी आएगी। विजली सप्लाई सही होगी। नई लाइन का खंभा लग चुका है। जल्द ही तार खिंचवाकर इससे सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed