{"_id":"5b3528424f1c1b5d748b7552","slug":"15302103703-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह घायल
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। बक्शा के सवंसा के पास हुए हादसे में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार, सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार यादव एवं 35 वर्षीय अरविंद कुमार गुरुवार दोपहर जौनपुर से वापस घर जौ रहे थे। बाइक से वे बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के पास पहुंचे थे तभी सड़क पार कर रहे घड़रोज की चपेट में आकर घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि घड़रोज की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवकों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। हालत नाजुक बताई गई है।
सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार, पवारा थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी महेंद्र पटेल (40) सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के गेट संख्या दो के पास से गुजर रहे थे। तभी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। इससे भिड़कर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार मडियाहूं थाना क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी उमेश कुमार मौर्य (35) रामपुर से अपने रिश्तेदार राकेश कुमार (28) निवासी धौरहरा थाना हड़िया के साथ एक बाइक से सुदनीपुर गांव लौट रहे थे। कटघर गांव के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इससे सुदनीपुर निवासी उमेश मौर्य, पीछे बैठे हडिय़ा थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी राकेश घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।