{"_id":"5b3528394f1c1b624d8b89b8","slug":"15302103617-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश भी नहीं झेल पाई नाले की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश भी नहीं झेल पाई नाले की दीवार
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
नाली की दीवार गिरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर (जौनपुर)। नगर पंचायत के चौहट्टा वार्ड में बनवाए जा रहे नाले की दीवार पहली बारिश में ढह गई। नाले की दीवार ढह जाने के बाद नागरिकों ने मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार द्वारा कराए गए निर्माण कार्य की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सभी नालों को पक्का कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में चौहट्टा वार्ड में भी पक्का नाला बन रहा है। नाले की फर्श पक्की करने के बाद दोनों तरफ की दीवार भी पक्की बनाई गई है। दीवार के बगल में मिट्टी डालकर काम पूरा कर दिया गया है। मंगलवार की शाम को हुई बारिश के दौरान नाले की नव निर्मित दीवार मिट्टी समेत काफी दूर तक ढह गई। बरसात बंद होने पर नागरिकों के जब दीवार को ढहा देखा तो सूचना वार्ड सभासद आशा मौर्य और नगर पंचायत कार्यालय में दी। लोगों ने ठेकेदार द्वारा कार्य में मानक की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि हल्की बरसात में दीवार ढह गई तो तेज बहाव को किस प्रकार संभाल पाएगी। कस्बा के लोगों ने नगर पंचायत से निर्माण कार्य की जांच कराने के बाद ही ठेकेदार का भुगतान करने की मांग की। अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा 2017-18 की कार्ययोजना में पक्का नाला बनाने का प्रस्ताव है। 400 मीटर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी कुल लागत पांच लाख है। कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए कई ठेकेदार लगाए गए हैं। नाले की दीवार ढहने के बाद गुरुवार को मौके का निरीक्षण किया गया। इसमें आठ फीट ऊंची दीवार तत्काल की बनी थी। बगल में डाली गई मिट्टी में पानी का दबाव बनने से लगभग 40 मीटर दीवार ढह गई। इसका फिर से निर्माण कराया जा रहा है। मानक की अनदेखी करने का आरोप गलत है।
नेवढ़िया बाजार में कराए जा रहे नाला निमार्ण कार्य से पूरे बाजार की सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। इसके कारण व्यापारियों के साथ बाजार से होकर आने जाने वाले लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। नाले की खुदाई के बाद सड़क पर छोड़ी गई मिट्टी के कारण बाजार की सड़क कीचड़ से सन गई है।
विज्ञापन
करीब तीन माह पहले से नाले का कार्य किया जा रहा है लेकिन निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं किया जा सका। ठेकेदार ने बाजारवासियों को विश्वास दिलाया गया था कि बारिश से पहले ही काम समाप्त हो जाएगा। नाले की खोदाई करने के बाद मिट्टी निकाल कर सड़क के किनारे छोड़ दिया गया था। पहली बारिश होने के बाद मिट्टी बहकर पूरे सड़क पर फैल गई। नाले के काम कराने के लिए जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। हालत यह है कि बाजारवासी और ग्राहकों को पैदल चलना दूभर हो गया है। वाहन लेकर लोग गिर रहे हैं। बाजार निवासी बबलू सेठ, बचई, डा. अवधेश, मक्खन तिवारी का कहना है कि बाजार में कीचड़ और गंदगी के कारण आने की हिम्मत पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण उनका व्यापार चौपट हो रहा है। यदि नाले का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं कराया गया तो दुकानदार आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
मुंगराबादशाहपुर कस्बे में बारिश के शुरुआती दौड़ में ही सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कीचड़ और गंदगी के कारण सड़क पर चलना दूभर हो गया है। कस्बे के नईगंज, सब्जी मंडी, पकड़ी, आदर्श कालोनी सहित प्रमुख सड़कों पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से आने-जाने वालों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पर कीचड़ युक्त जलभराव होने से कपड़े खराब होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पालिका प्रशासन भी बरसात के मौसम में आने जाने वाले के लिए हो रही दिक्कतों का स्थाई हल निकालने के बजाय हाथ पर हाथ रख कर बैठा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन