फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कार्यालय में एक साथ बैठे दो डीपीआरओ

कार्यालय में एक साथ बैठे दो डीपीआरओ

Thu, 28 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय में एक साथ बैठे दो डीपीआरओ
जौनपुर। विवादों से घिरे डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव हाईकोर्ट से स्टे लेकर आ गए। गुरुवार को विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय चर्चा में रहा। कारण दो-दो डीपीआरओ एक ही कक्ष में दिनभर बैठे रहे। कर्मचारियों के समक्ष अजीब स्थिति पैदा हो गई कि वह किसे अपना अफसर माने।
विज्ञापन

शासन ने 15 जून को जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव का तबादला एटा जिले के लिए कर दिया। यहां पर फैजाबाद में तैनात सभाजीत पांडेय को नया डीपीआरओ नियुक्त कर दिया। तबादला होकर आए सभाजीत ने कार्यभार संभाल लिया। उधर, एटा भेजे गए सुधीर श्रीवास्तव अपने तबादले के खिलाफ हाईकार्ट का दरवाजा खटखटाए। कोर्ट ने उनके तबादले पर स्टे आर्डर पारित करते हुए प्रमुख सचिव पंचायती राज को 15 दिन के भीतर अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने को कहा। इधर, वह जौनपुर ऑफिस धमक आए। पूछने पर उनका कहना था कि मैं छुट्टी पर था। इसी बीच मेरा तबादला कर दिया गया। मैं इसके खिलाफ हाईकोर्ट की शरण में गया था। कोर्ट से मेरे तबादले का स्थगन आदेश मिला है। उसे मैं डीएम और सीडीओ को देने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed