{"_id":"5b3526644f1c1b5d748b7545","slug":"15302098921-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सभा सांसद ने सुनी किसानों की पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सभा सांसद ने सुनी किसानों की पीड़ा
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। आम आदमी पार्टी की ओर से निकाली गई जन अधिकार यात्रा गुरुवार को केराकत के खुज्जी मोड़ और आप पास के कई गांवों के किसानों से संपर्क कर उनकी पीड़ा को सुना। खुज्जी मोड़ के पास सभा में राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने किसानों की समस्या को सदन में उठाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का डेढ़ गुना मूल्य दिए जाने, किसान और काश्तकारों की जमीन का 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के तहत उचित मुआवजा, किसानों की कर्ज माफी , रेहाड़ी-पटरी के दुकानदारों को संरक्षण, शिक्षक एवं पुलिस भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने , शिक्षामित्रों और आंगनबाड़ी को नियमित करने, बुनकरों व शिल्पकारों की बदहाल स्थिति को सुधारने, युवाओं को नौकरी. बेटियों को सुरक्षा, गंगा व सहायक नदियों के अस्तित्व का संरक्षण, लोकसेवा आयोग से भ्रष्टाचार को खत्म करने , पुरानी पेंशन बहाली व संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग की जा रही है। खुज्जी में स्थानीय किसानों ने राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में संजय सिंह से मिलकर भूमि अधिग्रहण के मामले में उचित मुआवजा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि वाराणसी से आजमगढ़ वाली रोड पर परसौली से कनौरा तक लगभग 17 किलोमीटर तक 20 गांव के लगभग 3500 किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला है। उनकी मांग को जायज है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर उनकी समस्या का निराकरण कराएंगे तथा देश की सर्वोच्च सदन में भी यह सवाल उठाएंगे। यात्रा बजरंग नगर होते हुए आजमगढ़ की सीमा में कंजही में प्रवेश किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. अनुराग मिश्र के नेतृत्व यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मोहम्मद हैदर खान, सूर्य नारायण सिंह, मनीष केसरी, राम सुरेश पटेल, अजय यादव, प्रेमचंद गौतम, बबलू गुप्ता, रिजवान अहमद, फैसल खान, प्रदीप मिश्रा, कामता प्रसाद, अमन यादव आदि शामिल थे।