{"_id":"5b33daac4f1c1b6c4d8b8f94","slug":"153012497319-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका सीएम का पुतला
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सरकार की नीतियों के विरोध में लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी तिराहे पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और उसके मुखिया का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। सरकार की भाषा और आचरण तानाशाही का प्रतीक बन गई है। मुख्यमंत्री का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट कर रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि सरकार देश की जनता की परीक्षा ले रही है। लेकिन कांग्रेस कोई भी कुर्बानी देकर देश की जनता की हिफाजत करेगी। कार्यकर्तांओं ने सीएम का पुतला फूंककर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर देवानंद मिश्र, सौरभ शुक्ल, सभाजीत शुक्ल, सुभाष चंद, सत्य प्रकाश, राजदेव यादव, असरफ अली, सूरज भारती, राम अवतार सोनी, इरफान अहमद, भृगुनाथ रावत, सुजीत, विशाल, मो. खालिद, अश्वनी, मधुसूदन बैंकर, राजकुमार, राज पांडेय, फैसल यासिन, आदि मौजूद थे। संचालन सौरभ शुक्ल ने किया।