फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कर निर्धारण के लिए शासन ने स्वकर प्रणाली

कर निर्धारण के लिए शासन ने स्वकर प्रणाली

Thu, 28 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कर निर्धारण के लिए शासन ने स्वकर प्रणाली
शाहगंज। नगर पालिका की चेयरमैन गीता जायसवाल ने कहा है कि नगर पालिका परिषद जनता के विकास के लिए समर्पित है। नगर के चहुंमुखी विकास के लिए नगर की समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा। नगर में कूड़ा निष्पादन के लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। आश्वस्त किया है कि कूड़ा निष्पादन हेतु पर्याप्त जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए तहसील प्रशासन और नगर पालिका प्रयासरत है। अनर्गल दबाव की राजनीति करने वालों को जनता के सहयोग से जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग, जिलाधिकारी एवं शासन को बार बार पत्र लिखा जा रहा है। लेकिन पीडब्लूडी विभाग की शिथिलता के कारण निर्माण कार्य काफी सुस्त है। यदि बरसात के पूर्व नाली निर्माण पूरा नहीं हुआ तो नगर की नालियां ओवर फ्लो होकर बहेंगी जिसकी जिम्मेदारी पीडब्लूडी के जिम्मेदार अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि नगर में 2018 के कर निर्धारण के लिए शासन ने स्वकर प्रणाली अनिवार्य कर दिया है जिसे लागू करने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारी प्रयासरत हैं। जल्द ही नगर के समस्त भवनों को चिह्नित करके मकान पर नंबर की प्लेट लगाई जाएगी। नगर में कुटुंब रजिस्टर तैयार करने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कहा कि नगर पालिका परिषद में कुछ सभासदों द्वारा प्रायोजित धरना प्रदर्शन कर नगर पालिका को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन अपने पारदर्शी काम से ईमानदार जनता की जवाबदेही के लिए तत्पर है। कहा जनहित में कोई भी सुझाव हमें स्वीकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed