{"_id":"5b33d9974f1c1b214d8b8d26","slug":"15301246966-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की चपेट में आने से एक की मौत, पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट की चपेट में आने से एक की मौत, पांच झुलसे
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव में बुधवार को एक शादी समारोह के लिए स्वागत द्वार खड़ा करते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आने से टेंट मालिक और पांच अन्य टेंट कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल भेजा गया जहां टेंट मालिक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
खानापट्टी में नन्दू सिंह के पुत्री की शादी थी। गोसाईगंज बाजार के समीप खेत मे टेंट हाउस मालिक बक्शा थाना क्षेत्र के बेल्छा निवासी प्रमोद गौड़ (41) सहयोगियों के साथ पाइप का बना स्वागत द्वार खड़ा कर रहे थे । गेट खड़ा करते समय उन्होंने ध्यान नहीं दिया। ऊपर से हाई टेंशन तार से गेट का पाइप तार से स्पर्श करते ही मजदूरों का सहयोग कर रहे टेंट हाउस मालिक प्रमोद, उसी गांव का पंकज सरोज (27) और चौरा मोहन दास के कल्लू (32) के साथ तीन अन्य कर्मचारी बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने एम्बुलेंस एवं प्राइवेट वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रमोद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर शादी कार्यक्रम में अचानक माहौल गमगीन हो गया।