फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डिग्री कालेजों में मानक के हिसाब से नहीं चलती कक्षाएं

डिग्री कालेजों में मानक के हिसाब से नहीं चलती कक्षाएं

Sat, 16 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेजों में मानक के हिसाब से नहीं चलती कक्षाएं

विज्ञापन
जौनपुर। डिग्री कालेजों में 180 दिन कक्षाओं का संचालन अनिवार्य है। मगर ज्यादातर महाविद्यालयों में इसका पालन नहीं किया जाता है। सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में तो कक्षाएं चलती भी हैं लेकिन स्ववित्तपोषित कॉलेजों की हालत दयनीय है। किसी कालेज में तीन तो कहीं चार महीने के बाद ही कोर्स पूरा कर दिया जाता है।

विश्वविद्यालय की चेतावनी के बाद भी तमाम कालेज ऐसे हैं जिनमें कक्षाएं चलाई ही नहीं जाती है। छात्रों का दाखिला लिया जाता है लेकिन इसका ध्यान नहीं रखा जाता है कि उनके शिक्षण का मानकों के हिसाब से इंतजाम हो। कुछ कालेज तो ऐसे हैं जिनके यहां शिक्षकों का अनुमोदन भी नहीं होता है और खानापूर्ति करके सत्र को पूरा कर दिया जाता है। यूजीसी का निर्देश है कि कालेज हरहाल में 180 दिन कक्षा का संचालन कराना सुनिश्चत करें। बावजूद इसके कागजी कोरम पूरा करने का सिलसिला जारी है। 15 जुलाई से डिग्री कालेजों में नया सत्र होगा। कालेज अभी से दाखिला को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। दाखिला हो जाने के बाद कुछ दिन तक कक्षाएं तो चलती हैं लेकिन उसके बाद खानापूर्ति शुरू हो जाता है। टीडी के कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि जुलाई में समय से दाखिला लेने के बाद कक्षा संचालन शुरू करा दिया जाएगा। कक्षा संचालन में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाता है। समय से कोर्स खत्म करने के लिए शिक्षकों पर भी दबाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed