{"_id":"5b22babd4f1c1bae6e8b8166","slug":"152900268816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह पांच हजार रूपए मानदेय देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह पांच हजार रूपए मानदेय देने की मांग
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय ब्लॉक के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र एडीओ दुर्ग विजय सिंह को सौंपा। अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि अलग अलग समितियों का गठन किया जाय। जिससे बीडीसी सदस्य अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में अपनी भागीदारी निभा सके। लेकिन आज स्थिति यह है कि उनके अधिकारों को शून्य कर दिया गया गया है। उनका कार्य सिर्फ ब्लॉक प्रमुख चुनना भर रह गया है। पंचायती राज व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। आज तक सरकार ने उनका कोई मानदेय भी तय नहीं किया है और न ही क्षेत्र में चल रहे किसी विकास कार्यों की जानकारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित करने, हर माह पांच हजार रुपये मानदेय देने, लेटर पैड को मान्यता देने आदि की मांग पूरा करने की मांग की गई है। पत्रक देने वालों में राना यादव, विकास सिंह, राहुल यादव, नीलम यादव, संजय यादव, सुबेदार प्रजापति, गिरिशचंद्र मौर्य, संतलाल, दशरथ, शशिकांत, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।