फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सकार बीज गोदामों पर उपलब्ध है धान का बीज

सकार बीज गोदामों पर उपलब्ध है धान का बीज

Wed, 13 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सकार बीज गोदामों पर उपलब्ध है धान का बीज
जौनपुर। जून का महीना शुरू होते ही किसान धान की नर्सरी डालने का कार्य शुरू कर दिए हैं। वहीं उनको धान का बीज लेने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी सरकारी बीज गोदामों पर कुल 872 कुंतल विभिन्न प्रजापतियों का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। जिसमें पूसा बासमती, मालवी सुगंधा, 2064, सरजू 52 आदि प्रजाति के बीज उपलब्ध है। किसान आसानी से बीज डाल सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में छह लाख 55 हजार किसान है। वहीं कृषि विभाग द्वारा एक लाख 59 हजार हेक्टेयर खेत में धान की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य पूरा हो सके। इसके लिए कृषि विभाग भी जिले के सभी 21ब्लाकों में स्थित सरकारी बीज गोदामों पर पिछले माह में ही उपलब्ध करा दिया गया था। बरईपार-स्थानीय क्षेत्र के किसान भी नर्सरी डालने का कार्य शुरु कर दिए हैं।धान की नर्सरी का सबसे उपयुक्त समय जून माना जाता है। इसके पहले डाली गई नर्सरी को रोगग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। जिससे किसान इस माह में र्नसरी डालने का कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में प्रगतिशील किसान महेंद्र बहादुर ,सुभाष मौर्या आदि ने कहा धान की नर्सरी डालने के लिए उचित समय है। किसान धान की नर्सरी डाल दें।
विज्ञापन


सभी सरकारी बीज गोदामों पर धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। इस दौरान 872 कुंतल विभिन्न प्रजापतियों का बीज उपलब्ध कराया गया है। किसान बीज लेकर नर्सरी डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार चौबे
जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed