{"_id":"5b2013224f1c1b64068b5dce","slug":"15288287094-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं से होगा सर्वांगीण विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं से होगा सर्वांगीण विकास
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत जगह-जगह चौपाल लगाकर सरकार की योजना की जानकारी दी गई। बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र और जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की ओर से चलाई रही विकास योजना को बताया। जनता की समस्या सुनी और उसका निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
सिंगरामऊ: क्षेत्र के कबेली गांव में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल लगाकर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना , राशन , प्रधानमंत्री आवास , विधवा ,वृद्धा पेंशन , लड़की की शादी के लिए अनुदान आदि जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जारहीं है। विना किसी भेदभाव के गरीबों को इसका लाभ दिया जा रहा है। पशुओं की बीमारियों से बचाव का टीकाकरण नहीं होने पर पशुचिकित्साधिकारी डा. डीके बंशल पर नाराजगी जताते हुए अविलंब टीकाकरण के लिए निर्देश दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह, एडीओ समाज कल्याण मनोरमा देवी, आपूर्ति निरीक्षक सुधांशू त्रिपाठी, जिलामंत्री पंकज मिश्र, दिनेश मिश्र ,राकेश तिवारी ,ज्ञानप्रकाश मौर्य, अमरनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
सिरकोनी: क्षेत्र के नेहरू नगर पंचायत भवन पर विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने चौपाल लगाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। जनसमस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार आम आदमी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चौपाल का आयोजन कर रही है। सरकार की मंशा है कि सुविधाओं का लाभ विना भेदभाव के गरीबों को मिले। इस मौके पर जिला महामंत्री डा. अजय सिंह, हौसिला सिंह , सत्य प्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, अतुल दुबे, बलिराम राजभर , धर्म राज सिंह, शशिकांत पाठक, दिनेश सिंह, करिया सिंह , एबीएसए जगतनारायण पांडेय आदि उपस्थित रहे।