फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सब्जी मंडी में अतिक्रमण से लग रहा जाम

सब्जी मंडी में अतिक्रमण से लग रहा जाम

Wed, 13 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में अतिक्रमण से लग रहा जाम
मछलीशहर। नगर की सड़कें अतिक्रमण के चलते आधी रह गई हैं। दुकानदारों ने पटरियों पर कब्जा जमा रखा है और ठेले-खोमचे वाले उसके आगे आधी सड़क घेर लेते हैं। इससे अक्सर जाम लगा रहता है। महिला प्रसाधन गृह भी अतिक्रमण की चपेट में है और अनुपयोगी हो गया है।
विज्ञापन

नगर में अतिक्रमण के कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस बात से नगर पंचायत और पुलिस विभाग भी अवगत है। नगर पंचायत द्वारा लगभग एक माह पहले कब्जा हटाने की हिदायत सभी को दिया था। मगर उसका कुछ भी असर नही पड़ा। स्थिति जस की तस बनी हुई है। गत दिनों कोतवाली में हुई शान्ति समिति की बैठक के बाद इस मुददे पर बात हुई। क्षेत्रधिकारी अवधेश शुक्ल और कोतवाल रमेश यादव से अतिक्रमण हटवाने मांग की गई। अगले दिन ही मामले की मौके पर जाकर तहकीकात कर सड़क पर लगने वाली दुकानों को हटवाने का आश्वासन दिया था मगर नतीजा ढाक का तीन पात ही निकला। सड़क पर बेतरतीब लगे ठेलों से आवागमन बाधित रहता है। अगर किसी के वाहन से धक्का लगा और सामान गिरा तो वाहन चालक की पिटाई तय रहती हैं। इस प्रकार नगर में अतिक्रमण को लेकर सभी लोग परेशान हैं। मगर अतिक्रमण हटाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी रुचि नहीं ले रहे है। जिसके कारण नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed