फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दुर्घटना को आमंत्रण दे रही सड़क के बीच रखी गिट्टी

दुर्घटना को आमंत्रण दे रही सड़क के बीच रखी गिट्टी

Wed, 13 Jun 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना को आमंत्रण दे रही सड़क के बीच रखी गिट्टी
रामपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर बाजार में सड़क के बीचो-बीच कई दिनों से गिरा कर गिट्टी छोड दी गई है। जिससे आए दिन लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। गिट्टी गिराकर छोडने से जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है वहीं वाहन गिट्टी से बचने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

सात जून को भोर में यादव नगर बाजार में दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए थे। एक ट्रक के खलासी की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत भी हो गई थी। मौके पर पुलिस ने यातायात बहाल कराने के लिए जेसीबी द्वारा ट्रकों को बीच सड़क से खिंचवा कर किनारे खड़ा करवा दिया था। ट्रक पर लदी गिट्टी वही सड़क पर बीचोबीच गिरा दिया गया था। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी गिट्टी उसी स्थान पर पड़ी है। इसकी वजह से यात्री अनियंत्रित होकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। पिछले एक माह में जौनपुर भदोही मार्ग पर जमालापुर बाजार से रामपुर के बीच में लगभग 12 लोगों की मौत हो चुकी है। यह स्थान दुर्घटना जोन बन गया है। इस क्षेत्र में आने जाने से राहगीर भय खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed