फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिजली नहीं रहने से दिन भर बिल बिलाए लोग

बिजली नहीं रहने से दिन भर बिल बिलाए लोग

Tue, 12 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली नहीं रहने से दिन भर बिल बिलाए लोग
जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद विद्युत उपकेंद्र के फीडर चार पर हो रहे मरम्मत कार्य के चलते लगभग छह मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं ट्रांसफार्मर जलने से सहकारी कालोनी की बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगों को इस उमस भरी गर्मी में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं लोग अपने दैनिक दिनचर्या का कार्य भी नहीं कर पाएं हैं। साथ ही पानी के लिए भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के हुसेनाबाद विद्युत उपकेंद्र के फीडर चार पर मंगलवार की सुबह छह बजे से ही मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, जिससे अपराह्न ढाई बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान खरका कालोनी, डीएम आवास, अंबेडकर तिराहा, हुसेनाबाद, सिविल लाइंस आदि स्थानों की बिजली गुल रही। जिससे लोग दैनिक दिनचर्या के काम नहीं कर पाए।साथ ही लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। वहीं लोग पसीने से तर बतर रहे। कूलर व पंखा आदि बंद रहने से लोग आराम भी नहीं कर सके। उधर सोमवार की देर रात ट्रांसफार्मर जलने से सहकारी कालोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार को भी देर रात तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका था। लोग दिन भर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। लोगों को पानी भी नसीब नहीं हो पाया। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। लोगों ने आरओ का पानी खरीद कर पीने को विवश हुए।
विज्ञापन


हुसेनाबाद विद्युत उपकेंद्र के फीडर चार पर मरम्मत कार्य होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही जबकि ट्रांसफार्मर जलने से सहकारी कोलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वाराणसी से ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है। देर रात तक ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी सोनोरिया
अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed